झुलसी महिला की मौत

Monday, Feb 15, 2021 - 11:37 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : डाॅ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में उपचाराधीन एक झुलसी महिला की मौत हो गई। ऊना जिला के अम्ब पुलिस स्टेशन के तहत उक्त महिला 7 फरवरी को आग लगने से झुलस गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी (45) निवासी डाकबला के घर को 7 फरवरी को आग लग गई थी। आग बुझाते हुए महिला झुलस गई थी, जिसके बाद रैफर करके उसे टांडा भेजा गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

Content Writer

prashant sharma