पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 किलो अफीम के साथ दबोचा स्कूटी सवार

Friday, Nov 27, 2020 - 07:30 PM (IST)

सोलन (अमित): सोलन पुलिस की एसआईयू टीम को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 3 किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। लंबे समय बाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार सोलन के गांधी ग्राम क्षेत्र के नजदीक से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू टीम ने स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को रोका और उसकी व स्कूटी की तलाशी। इस दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 3 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान कृष्ण साही के तौर पर हुई है जोकि मूल तौर से नेपाल का रहने वाला है।

Vijay