एक महिला को स्कूटी चालक ने मारी टक्कर, घायल

Thursday, Jul 19, 2018 - 04:52 PM (IST)

चम्बा : जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार से पैदल गुजर रही एक महिला को एक स्कूटी चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। जानकारी के अनुसार विमला देवी पत्नी राजाराम निवासी गांव मलकौता तहसील भरमौर जब मुख्य बाजार से पैदल गुजर रही थी तो एक स्कूटी तेज रफ्तार से आई और उसने महिला को टक्कर मार दी।


परिणामस्वरूप महिला सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायल महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

kirti