कार व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार घायल

Monday, Dec 14, 2020 - 11:43 AM (IST)

देहरा (राजीव) : रविवार को एक पुलिस थाना क्षेत्र देहरा के तहत खबली दोसड़का के पास एक कार व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरा से कांगड़ा की तरफ जा रही कार और कांगड़ा से देहरा की तरफ  आ रही स्कूटी की खबली दोसड़का के पास आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कूटी सवार जीत सिंह (37) पुत्र तारा चंद निवासी लढाना बरवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे के ईलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

prashant sharma