स्कूली छात्रा ने जिया पुल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 04:39 PM (IST)
कुल्लू (संजीव जैन): एक स्कूली छात्रा ने भुंतर के तहत जिया पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव हाथीथान में ब्यास-पार्वती के संगम स्थल पर मिला है। जानकारी के अनुसार बीती शाम इस लड़की को लोगों ने पुल पर घूमते हुए देखा और थोड़ी देर में वह गायब हो गई। इस बारे में ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजीव कुमार ने भुंतर पुलिस की सूचना दी कि किसी लड़की ने जिया पुल से छलांग लगाई है। लड़की का स्कूल बैग भी पुल के ऊपर ही पड़ा था। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी लेकिन उस समय लड़की का कोई पता नहीं चल पाया। सुबह लोगों ने हाथीथान में ब्यास-पार्वती संगम स्थल में एक शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचित किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और राफ्टरों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। यह शव उसी लड़की का निकला, जिसने शाम को जिया पुल से छलांग लगाई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की पांगी से है और अपने दादा-दादी के पास मौहल में रहती थी। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है कि लड़की ने पुल से छलांग किन कारणों से लगाई। एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here