भाजपा के संगठन में सबसे आगे है अनुसूचित जाति वर्ग : जयराम

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2020 - 10:58 PM (IST)

पालमपुर (ब्यूरो): अनुसूचित जाति वर्ग किसी समय भाजपा से विमुख होता था तथा आज भाजपा के संगठन में सबसे आगे यह वर्ग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उक्त शब्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला पालमपुर की वर्चुअल रैली के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा इस वर्ग को पूरी तरह से गुमराह किया हुआ था तथा यही कारण था कि इस वर्ग में भाजपा पीछे रहती थी लेकिन अब सच्चाई का ज्ञान हुआ तो आज भारतीय जनता पार्टी में सबसे ज्यादा सांसद चाहे वह लोकसभा हो या राज्यसभा हो इसी वर्ग से हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का इस बैठक में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि मोर्चा लगातार संगठन के कार्य के लिए प्रयासरत है तथा जो भी मोर्चा को समय-समय पर कार्य दिए जाते हैं उसे करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विभिन्न जिलों में मोर्चे की कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है तथा लगभग यह कार्य पूरा हो चुका है।

इस दौरान जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक संख्या में भाग लेने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठनात्मक जिला पालमपुर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मदनलाल ने भी उपस्थित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा मोर्चा द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News