4 साल बाद बहाल होंगे SCA चुनाव!

Friday, Aug 24, 2018 - 12:35 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) सहित कॉलेजों में केेंद्रीय छात्र संघ (एस.सी.ए.) चुनाव बहाल होंगे। 4 वर्ष बाद एस.सी.ए. चुनाव बहाल होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एस.सी.ए. चुनाव बहाल करने को लेकर आम सहमति बन गई है। आगामी दिनों में विश्वविद्यालय व कॉलेजों में शैक्षणिक माहौल कायम रहा और छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़पें नहीं हुईं तो एस.सी.ए. चुनाव बहाल करने में कोई अड़चन पैदा नहीं होगी। एस.सी.ए. चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सभी स्टेक होल्डर्स से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। 

सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार के समक्ष आगामी दिनों में एस.सी.ए. चुनाव बहाल करने के मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन सभी स्टेक होल्डर्स की ओर से अपना पक्ष रखेगा। सरकार से हरी झंडी मिलते ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन एस.सी.ए. चुनाव का शैड्यूल तैयार करने में जुट जाएगा। सूत्रों की मानें तो आगामी 15 सितम्बर के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व कालेजों में एस.सी.ए. चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करवाने की तैयारी है। 

24 अगस्त, 2014 को लगी थी प्रत्यक्ष चुनाव पर रोक
24 अगस्त, 2014 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एस.एफ.आई. कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई छात्र घायल हुए थे। इसके बाद ई.सी. ने एस.सी.ए. के प्रत्यक्ष चुनाव पर रोक लगा दी थी। इससे पूर्व वर्ष 1996 में एस.सी.ए. चुनाव पर रोक लगा दी गई थी और उस समय भी ङ्क्षहसा ही चुनावों पर रोक का कारण रही थी। वर्ष 2000 में छात्र संघ चुनाव बहाल करवा दिए थे। वर्ष 2014 से अब तक 4 बार मनोनयन आधार पर विश्वविद्यालय व कालेजों में एस.सी.ए. गठित हो चुकी है।

Ekta