खिड़की की ग्रिल तोड़ बैंक के अंदर घुसे चोर, चोरी में हुए नाकाम

Friday, Dec 02, 2016 - 10:23 PM (IST)

नगवाईं: वीरवार रात एस.बी.आई. टकोली में चोरों ने सेंधमारी की लेकिन वे चोरी करने में असफल रहे। जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले एस.बी.आई. के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे व सायरन की तारें काटीं, उसके बाद बैंक की पीछे की खिड़की की जाली काटकर खिड़की का शीशा खोला। चोरों ने खिड़की की ग्रिल को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वे बैंक के लॉकर को तोडऩे में असफल रहे। 

घटना का पता चलते ही शुक्रवार सुबह ए.एस.आई. हरि सिंह थलौट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि इससे पहले भी चोरों ने 22 नवम्बर की रात को टकोली स्थित एस.बी.आई. के ए.टी.एम. में चोरी का प्रयास किया था। इस घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है।