Sawan Special: यहां हर साल बढ़ता है शिवलिंग का आकार, जानिए रहस्य (Video)

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 04:04 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पवित्र सावन महीना शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। भोले के भक्त उपवास रखकर और पूजा पाठकर अपनी मुरादे मांगते हैं। एेसे में हम आपको देवभूमि के एक एेसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद प्राचीन है और आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है। पांवटा साहिब के खूबसूरत गिरीपार क्षेत्र में यह शिव मंदिर स्थापित है। इसका अपना खास महत्व है। सावन मास में यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग बड़ी संख्या में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए यहां आते हैं। यह मंदिर अपने अाप में बेहद खास इसलिए है क्योंकि यह स्थापित शिवलिंग का आकार हर साल बढ़ता जाता है। 
PunjabKesari

आपको बता दें गिरीपार क्षेत्र के शिवा पंचायत में शिव महादेव का एक मंदिर है  जोकि क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष गर्मियों व बरसात की सक्रांति के दिन यहां पर हजारों श्रद्धालु शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सक्रांति की पहली रात को यहां लोगों द्वारा रात में जागरण किया जाता है और सुबह के समय शिव महादेव के दर्शन किए जाते हैं। भक्त यहां आकर सच्चे मन से भगवान शिव से दुआ मांगते है। कहते हैं कि यहां जो मांगा जाए वो जरूर मिलता है। यहां के क्षेत्रवासी अपने घर से अनाज नजराने के रूप में लाते हैं और इस मंदिर में चढ़ाते हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News