सत्ती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-जनता तोड़ेगी रजवाड़ाशाही का अहंकार

Sunday, Oct 22, 2017 - 09:33 PM (IST)

ऊना: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि चुनावों में जनता रजवाड़ाशाही का अहंकार तोड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि टायर्ड, रिटायर्ड और माफिया की सरकार अब घर बैठेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिलेगा। भाजपा आने वाले दिनों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष सरकार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसका फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सम्पदा को लूटने वाले, चिट्टा, रेता और शराब बेचने वालों के दिन अब लद गए हैं।

प्रदेश की जनता माफियाओं से दुखी 
वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता माफियाओं से दुखी हो चुकी है और अब इससे जनता को छुट्टी मिलने वाली है। डेरा ब्यास से ऊना पहुंचे सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 5 वर्ष में लोगों को धोखा दिया, केंद्र की योजनाओं में रोड़ा अटकाया और विभिन्न प्रकार के माफियाओं को बढ़ावा दिया है। प्रदेश में खनन, वन, शराब एवं तबादला माफिया सक्रिय रहे हैं। मुख्यमंत्री का सरकार पर कोई नियंत्रण नहीं था। सी.एम. 5 साल अदालतों के चक्कर लगाते रहे तो प्रदेश अराजकता में ही त्रस्त रहा।