सत्ती बोले-चुनावों में ज्वाला बनकर फूटेगा कांग्रेस के प्रति जनता का गुस्सा

Wednesday, Sep 20, 2017 - 07:43 PM (IST)

ऊना: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व ऊना हलके के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की नाकामियों को लेकर जनता के बीच गए हैं और जनता कांग्रेस सरकार से दुखी है। लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति बहुत गुस्सा है जोकि ज्वाला बनकर चुनावों में फूटेगा। उन्होंने कहा कि चुनावी समय नजदीक है और अब कांग्रेसी शिलान्यास और घोषणाएं कर रहे हैं जिससे उन्हें परहेज करना चाहिए। जिन घोषणाओं को वह इस कार्यकाल में पूरा नहीं कर सकते ऐसी घोषणाओं से परहेज करें।

विपक्ष से बिना चर्चा किए विधायकों को सस्ती जमीन देने का लिया निर्णय 
उन्होंने कहा कि हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा विधायकों को लीज पर सस्ती जमीन देने का निर्णय विपक्ष से बिना चर्चा के लिया गया है। भाजपा पूरी तरह से इस निर्णय का विरोध करती है। भाजपा सत्ता में आने पर इसका रिव्यू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार के निर्णय को गुण दोष के आधार पर परखा जाएगा। सदर हलके में विकास के कई काम भाजपा ने करवाए हैं। हर गांव में विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पूछते हैं कि विधायक ने क्या किया वह काला चश्मा उतारकर गांव में जाकर देखें कि 15 वर्षों में विकास कैसे किया गया है। हाल ही में मोदी सरकार ने ऊना को करोड़ों रुपए के तोहफे दिए हैं जिसके सकारात्मक परिणाम जनता के सामने आएंगे। 

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस मौके पर उनके साथ राजकुमार पठानिया, नवीन पूरी, अशोक धीमान, नरेश जसवाल, दिनेश सैनी, दीना सैनी, विनय आंगरा, अशोक सैणी, रमेश सैणी, राकेश गिका, खामोश जैतिक, पवन कपिला, रमी कपिला, लक्की, संजीव बाबा, विक्की सैनी, विनोद पुरी, समर, यशपाल, शंकर, गगन पुरी, दीनानाथ सैणी, जसविन्द्र, मोहित बेदी, नीरज जैतिक, बलविन्दर गोल्डी, दविन्द्र सिंह तोमर, सुखविन्द्र सांगरा, अजय चौधरी सहित अन्य भी मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।