सत्ती बोले-हिमाचल के ‘इस’ जिला में होगी सबसे बड़ी युवा आक्रोश रैली, होगा बड़ा राजनीतिक धमाका

Wednesday, Aug 30, 2017 - 09:18 PM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते भाजपा अभी से ही चुनाव में कूद गई है। भाजपा 22 सितम्बर को सत्ता का गढ़ कहे जाने वाले कांगड़ा में रैली करने जा रही है, जिसमें भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह बतौर मुख्यातिथि व प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता भाग लेंगे। युवाओं को इस रैली को से जोडऩे की जिम्मेदारी भाजयुमो को सौंपी गई है। इस रैली को युवा आक्रोश रैली का नाम दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने पत्रकार वार्ता में दावा किया है कि यह रैली हिमाचल की अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चली हईं हैं। भाजपा अध्यक्ष के इस रैली में आने से कोई बड़ा राजनीतिक धमाका भी हो सकता है।