सत्ती के निशाने पर कांग्रेस सरकार, कहा-गाय को काट कर खाना कांग्रेसियों का ही काम

Friday, Jun 02, 2017 - 06:50 PM (IST)

ऊना: ऊना में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि गाय माता तक को सरे बाजार काट कर खाना कांग्रेस जैसे स्वार्थी दल ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीच हरकत कर केवल अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने का काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विकास का ढिंढोरा नहीं पीटा जा रहा बल्कि हर और चिट्टे का शोर है। कांग्रेस और भाजपा के बीच वैचारिक मतभेद हंै और ये वैचारिक मतभेद ही भाजपा को पार्टी विद डिफरैंस बनाते हैं। 

भाजपा ने वोट की खातिर कभी झूठ नहीं बोला 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट की खातिर कभी भी झूठ नहीं बोला जबकि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है। कांग्रेस ने प्रदेश का विकास ठप्प कर दिया है और विकास रोककर सी.एम., उनके मंत्री व अधिकारी भ्रष्टाचार में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के विरुद्ध चार्जशीट दी है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पोल जनता में खोली जाएगी। जनता कांग्रेस मुक्त हिमाचल बनाने के अभियान में भाजपा के साथ है।