सत्ती का तीखा हमला, बोले-ठेकेदारों के लिए कांग्रेस ने बनाए 25 लाख के रेन शैल्टर

Saturday, Oct 21, 2017 - 06:34 PM (IST)

ऊना: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सट्टा, सूटा व रेत माफिया से कांग्रेस घिरी हुई है। भाजपा ने पूर्व में गांवों में 5 से 7 लाख रुपए में अम्बेदकर भवन बनाए जबकि कांग्रेस नेताओं ने ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए 25-25 लाख रुपए के रेन शैल्टर बना दिए। लोगों को शराब और घडिय़ां बांटी जा रहीं हैं। रुपए के दम पर कांग्रेसी नेता चुनाव जीतने में लगे हुए हैं लेकिन कांग्रेसियों को जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी करोड़ों रुपयों का लोन लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। माफिया के लोग कांग्रेस की चुनावी गाडिय़ों पर चढ़े हुए मिलेंगे।

कांग्रेसी कौरव हैं तो भाजपाई पांडव
उन्होंने कहा कि गरीब जनता ईमानदारों के साथ चलती है और नरेन्द्र मोदी को फॉलो करती है। महाभारत हमेशा पांडव जीतते हैं कौरव नहीं क्योंकि कांग्रेसी कौरव हैं तो नरेन्द्र मोदी कृष्ण और भाजपाई पांडव। 5 सालों में कांग्रेस ने ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास रोके रखा जबकि पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अथाह विकास हुआ था जबकि केंद्र ने इस बार भी एम.सी.एच. सैंटर, नैशनल हाईवे व पी.जी.आई. सैंटर दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता हमेशा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने में लगे रहते हैं और प्रदेश को बेचते रहे हैं।