सतपाल सत्ती ने साधा निशाना, कहा-कांग्रेस ने 70 साल से लोगों की भावनाओं से खेला

Friday, Oct 11, 2019 - 10:18 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): उपचुनाव प्रचार के दौरान दाड़ी जोन में शुक्रवार को हुई जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पिछले 70 साल से कांग्रेस ने लोगों की भावनाओं के साथ खेला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता गरीबों की सेवा के लिए कार्य करते हंै। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने भी प्रदेश में लोगों की सेवा के लिए कार्य किया है तथा इसी नीति पर जयराम ठाकुर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 70 साल में कांग्रेस की सरकारों ने बुजुर्गों के लिए कुछ नहीं किया जबकि भाजपा की प्रदेश में सरकार आते ही 70 वर्ष की आयु के बुजुर्गों को पैंशन शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिमला को मान-सम्मान दिया जाता है, वैसा ही सम्मान धर्मशाला को दिया जाता है। इसी के चलते प्रधानमंत्री दोबारा धर्मशाला आ रहे हैं। सत्ती ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का 3 साल का कार्यकाल अभी भी बाकी है तथा इस उपचुनाव में भाजपा की ही जीत सुनिश्चित करें, ताकि आगामी 3 वर्षों में प्रदेश का अथक विकास होता रहे।

Vijay