कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने Exit Poll पर खड़े किए सवाल, जानिए क्या बोले

Monday, May 20, 2019 - 04:58 PM (IST)

ऊना (अमित): लोकसभा चुनाव प्रचार से फ्री होकर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सोमवार को पूरा दिन अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने जहां सदर के प्रत्येक बूथ को लेकर जानकारी जुटाई, वहीं लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के खत्म होने के बाद से ही मीडिया पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल भाजपा द्वारा पैसे के बल पर तैयार किए गए हैं।

23 मई को साफ होगी देश की तस्वीर

उन्होंने कहा कि 23 मई को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की तस्वीर साफ होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है, जिसके दम पर प्रदेश की चार में से 2 सीटों पर कांग्रेस अपना कब्जा करेगी। उन्होंने कहा कि 2 दिन बाद जब ई.वी.एम. मशीन खुलेंगी तो परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

Vijay