हिमाचल की बेटी ने आई.सी.ए.आर. जे.आर.एफ. प्रवेश परीक्षा में हासिल किया छठा स्थान

Friday, Sep 21, 2018 - 11:06 PM (IST)

नूरपुर: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित ऑल इंडिया आई.सी.ए.आर. जे.आर.एफ . (वानिकी) प्रवेश परीक्षा में फतेहपुर उपमंडल की सरयू कौशल ने देशभर में छठा स्थान हासिल कर अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरयू कौशल ने इसी साल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बी.एससी. एग्रीकल्चर (ऑनर्स) की परीक्षा पास करने के अलावा जून, 2018 में शेर-ए-कश्मीर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जम्मू से एम.एससी. वैजिटेबल साइंस की प्रवेश परीक्षा में भी पहला स्थान झटका। इसके साथ ही आई.सी.ए.आर. जे.आर.एफ . (हार्टीकल्चर) के ऑल इंडिया एंट्रैस एग्जाम में भी 99.75 फीसदी अंक लेकर देशभर में छठा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है। सरयू के पिता एस.के. कौशल पेशे से वकील हैं और माता सुनीता शर्मा वन निगम में सीनियर स्टैनोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं।

Vijay