युवक से 92 ग्राम चरस बरामद

Monday, Jun 11, 2018 - 08:37 PM (IST)

सरकाघाट : भांवला के निकट भौलूघाट चौक पर पुलिस ने एक युवक को 92 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विजय कुमार आरक्षी के नेतृत्व में पुलिस दल ने भौलूघाट के पास नाका लगाया था और उसी दौरान वहां से पैदल जा रहे सुनील कुमार पुत्र रोशन लाल गांव नवरोट की शक होने पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 92 ग्राम चरस बरामद हुई। डी.एस.पी. चंद्र पाल सिंह ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत युवक के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

Kuldeep