सूमो दुर्घटनाग्रस्त, बस चालक की मौत

Monday, Jan 09, 2017 - 06:24 PM (IST)

सरकाघाट : सरकाघाट के नजदीक मैगल के पास एक टाटा सूमो (एच.पी.01-1503) के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक मुनीष कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम सरकाघाट डिपो में अनुबंध आधार पर कार्यरत चालक सरकाघाट से शाम साढ़े 5 बजे मैगल के लिए बस लेकर रवाना हुआ था। रात को बस मैगल में खड़ी कर अपने घर चौकी जाने के लिए टाटा सूमो में जा रहा था कि सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. मनोहर लाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आर.एम. विनोद कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए की राशि सहायता के रूप में प्रदान की गई है। चालक-परिचालक संघ सरकाघाट ने चालक मुनीष की मौत पर दुख व्यक्त किया है।