दुकान के आगे मिला अज्ञात शव

Monday, Jan 16, 2017 - 07:41 PM (IST)

सरकाघाट : क्षेत्र के डबरोग गांव में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शाम 5 बजे के करीब लोगों ने बरचवांर पंचायत के पुल के पास एक बंद दुकान के आगे शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। अभी तक यह भी पता नहीं चल सका है कि मौत किस वजह से हुई है। इसे किसी ने मार कर यहां फैंका है या शराब या ठंड लगने से मौत हुई है। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान हैं। ए.एस.आई. मनमोहन ने कहा कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना की डी.एस.पी. सरकाघाट मदन धीमान ने पुष्टि की है।