सियूल नदी किनारे मिला व्यक्ति का शव

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 10:59 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): भांदल पंचायत के चनटी के पास सियूल नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। शव को सियूल नदी से रेता ढो रहे खच्चर वालों ने देखा और तुरन्त इसकी सूचना डी.एस.पी. सलूणी मयंक चौधरी को दी। डी.एस.पी. मयंक चौधरी, पुलिस दल व पंचायत प्रधान सिराजू मागरा मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई में जुट गए। हालांकि डी.एस.पी. मयंक चौधरी ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरैंसिक टीम को बुलाया। जानकारी अनुसार लक्ष्मण सिंह गांव भर्मोता डाकघर बणी जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर बीते कल अपनी बेटी के घर भेंट को जा रहा था कि संघनी में पहुंचने पर उसने पुलिस चौकी में अपनी बेटी के साथ ससुराल पक्ष की ओर से मारपीट करने की शिकायत भी दर्ज करवाई।

उसके बाद वह बेटी के घर भेंट को निकला। आज देर बाद शाम को सियूल नदी से रेता ढो रहे खच्चर वालों की शव पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना डी.एस.पी. सलूणी मयंक चौधरी को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस संबंध में मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही। इसके लिए फोरैंसिक टीम को भी बुलाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News