महात्मा गांधी की 150 वर्षगांठ पर छेड़ा यह विशेष अभियान

Monday, Nov 04, 2019 - 06:15 PM (IST)

सलूणी, (शक्ति प्रसाद): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वर्षगांठ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है जिसके चलते ग्रामीण परिपेक्ष के लोगों तक महात्मा गांधी के विचारों को पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यक्रम चला रही है। आज चम्बा-कांगड़ा सांसद किशन कपूर डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के लचोड़ी पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को, स्कूली बच्चों को महत्मता गांधी के नक्शे कदम पर चलने की नसीहत दी और महात्मा गांधी की 150 वर्षगांठ को भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में चलाएंगे इसके लिए सभी को अपने आसपास के लोगों को यह संदेश देने की लिए कहा गया है। चम्बा-कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी के विचारों को सांझा किया।

हम सभी गांधी के विचारों पर चलेंगे :किशन कपूर

वहीं दूसरी ओर चम्बा-कांगड़ा के सांसद किशन कपूर का कहना है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जेवण में हमेशा सत्य का साथ दिया और अपने 5 मूल मंत्रों से लोगों के दिलों में स्थान बनाया है। हम सभी गांधी के विचारों पर चलेंगे।

Kuldeep