पुलिस ने तीन जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 12:40 AM (IST)

सलूणी (शक्ति प्रसाद): सलूणी पुलिस ने तीन जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सलूणी के मुख्या आरक्षी हरनाम सिंह के नेतृत्व में सलूणी सड़क मार्ग पर गश्त पर थी और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिभरू नामक स्थान पर एक ढाबे पर दबिश दी। पुलिस ने ढाबे में तीन लोगों को जुआ खेलते ताश के पत्तों के साथ दाव पर लगाई और 8950 रुपए की नकदी के साथ रंगे हाथों दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त धर्मेन्द कुमार पुत्र देस राज वीपीओ खरोठी तहसील सलूणी जिला चम्बा, राम लाल पुत्र शिव राम गांव डिभरू डाकघर टिकरू तहसील सलूणी जिला चम्बा, शाम लाल पुत्र अछरू राम गांव डिभरू डाकघर  टिकरू तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप कर पुलिस ने जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13-3-67 के तहत पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर हिरासत में लिया।

एसडीपीओ, सलूणी मयंक चौधरी का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने तीन लोगों को जुआ खेलते ताश के पत्तों के साथ 8950 रुपए नकदी के साथ पकड़ा है और तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13-3-67 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लेने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया साथ में मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News