गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे के साथ पकड़ा युवक

Monday, Aug 01, 2022 - 08:05 PM (IST)

सलूणी (शक्ति प्रसाद): स्टेट नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो कांगड़ा की टीम ने चिट्टे की बड़ी खेप सहित 6000 करंसी नोट बरामद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो कांगड़ा टीम प्रभारी विक्रांत कालिया, एच.एच.सी. मनोहर लाल, ए.एच.एच.सी. मुहम्मद असलम, एच.एच.सी. संजय कुमार, न्यूबालू पुल के पास तिसा रोड पर गश्त पर थे। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चिट्टा व हीरोइन लोगों को बेच रहा है। पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस टीम को देख उक्त व्यक्ति घबरा गया और संदिग्ध हरकते करने लगा।

पुलिस ने उसकी संदिग्ध हरकतों को भांपते हुए उसकी शक के आधार पर तलाशी ली। पुलिस द्वारा उसके बैग की तलाशी करने पर उससे 2.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया, साथ ही 6000 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की शिनाख्त निखिल शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा गांव मिंड डाकघर हरदासपुर तहसील व जिला चम्बा के रूप हुई है। विनोद कुमार धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चम्बा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से मामले से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

Content Writer

Kuldeep