किशोरी से अश्लील हरकतें करना पड़ा महंगा, सैलून संचालक गिरफ्तार

Wednesday, Jan 06, 2021 - 10:54 PM (IST)

गगरेट (बृज): सैलून पर गई एक नाबालिग किशोरी से अश्लील हरकतें करने वाले सैलून संचालक को गगरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की शिकायत पर गत दिवस ही गगरेट पुलिस ने सैलून संचालक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले जब किशोरी सैलून पर गई तो सैलून संचालक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसकी जानकारी किशोरी द्वारा परिजनों को देने पर परिजनों ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया। मामले की संगीनता को देखते हुए गगरेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस किशोरी के न्यायालय में बयान कलमबद्ध करवाएगी। डीएसपी सृष्टि पांडे ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Vijay