भूस्खलन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत

Tuesday, Mar 05, 2024 - 07:24 PM (IST)

साेलन (अमित): जिले के धर्मपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना बीती रात तब घटित हुई जब दोनों मजदूर अपने ढारे में रह रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण वे इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। एस.पी. सोलन गौरव सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे पुलिस थाना धर्मपुर के अन्तर्गत गांव गाहर में 2 व्यक्ति सुखारी मुखिया निवासी बिहार 31 वर्ष व बेस मुखिया निवासी बिहार 46 ढारों में रह रहे थे, कि पीछे से भूस्खलन होने के कारण वे इसमें दब गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उक्त दोनों व्यक्ति 3-4 दिन पहले ही यहां आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस थाना धर्मपुर से टीम तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची तथा घटना की जांच शुरू की।

Content Writer

Kuldeep