पुलिस कर्मियों के लिए सैलरी पैकेज शुरू

Friday, Sep 14, 2018 - 04:02 PM (IST)

संतोषगढ़ (मनीश): आज प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ मुख्यालय में समादेशक एस.आर. राणा की अध्यक्षता में एस.बी.आई. के मुख्य प्रबंधक किशन सिंह व अन्य सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एस.बी.आई. के मुख्य प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज व पी.एस.पी. की शुरूआत की गई है। इसी के तहत विशेष तौर पर पुलिस सैलरी पैकेज में आरक्षी से निरीक्षक रैंक के पुलिस कर्मी को सिल्वर ए.टी.एम., उपाधीक्षक को गोल्ड ए.टी.एम. और एच.पी.एस. व आई.पी.एस. को प्लैटिनम ए.टी.एम. कार्ड दिए जाएंगे। 

इस कार्ड के तहत 5 लाख से 50 लाख रुपए तक का एक्सीडैंटल इंश्योरैंस मिलेगा। एक्सीडैंट में हुई मृत्यु में 50 लाख रुपए तक के इंश्योरैंस का प्रावधान किया है। इसके तहत लोन पर आधा प्रतिशत छूट के साथ एक्सीडैंटल इंश्योरैंस दिया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों को योजना का लाभ लेने के लिए अपने पुलिस आई.डी. कार्ड और आवेदन के साथ संबंधित बैंक में संपर्क करना होगा। एस.बी.आई. के मुख्य प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि सैलरी अकाऊंट, पी.एस. योजना के तहत बैंक से लोन लेने पर पुलिस कर्मी को आधा प्रतिशत रेट ऑफ इंट्रस्ट में छूट मिलेगी। 

पुलिस कर्मी शहर के किसी भी एस.बी.आई. बैंक की शाखा में जाकर अपने खाते को पुलिस सैलरी पैकेज में स्थानांतरित करने का आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस कर्मी बैंक से रैंक के अनुसार सिल्वर, गोल्ड व प्लैटिनम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, जोकि नि:शुल्क होगा। इस पैकेज में बने रहने के लिए पुलिस कर्मी को ए.टी.एम. कार्ड से हर महीने एक बार ट्रांजैक्शन जरूर करना होगा। जवानों ने अपने अनुभव और समस्याओं को सभा के समक्ष रखा, जिन्हें सभापति महोदय ने ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी समस्याओं का निपटारा करने बारे मुख्य प्रबंधक ऊना से आग्रह किया।

Ekta