तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

Monday, Jun 26, 2017 - 10:40 PM (IST)

सैंज : सैंज घाटी के ब्रैहिण इलाके में तेंदुए के आतंक से लोग खौफजदा हैं। रविवार रात भी तेंदुए ने इलाके में 2 बकरियों सहित एक पालतू कुत्ते को शिकार बनाया। इलाकावासी हेम राज, पवन, सुरेंद्र ठाकुर व वेद राम आदि ने कहा कि रात के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। तेंदुए को कई बार लोगों ने गांव के आसपास मंडराते हुए भी देखा है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस तेंदुए को पिंजरे में कैद करने की व्यवस्था की जाए ताकि लोग खौफ के साए में जीवन व्यतीत करने को बाध्य न हों।  उधर, वन अरण्यपाल बी.एल. नेगी ने कहा कि विभाग अपनी टीम से इलाके की रैकी करवाएगा और उसके बाद तेंदुए को पकडऩे की व्यवस्था करवाई जाएगी।