श्री नैना देवी शक्ति पीठ पर सदाव्रत लंगर आज से शुरू

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 01:43 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : कोविड-19 महामारी के चलते माताजी का लंगर बंद हो गया था, लेकिन इसे हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों से और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार फिर से चालू कर दिया गया है। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने जहां पर आज माता जी का भंडारा ग्रहण किया, वहीं पर उन्होंने लंगर सेवा शुरू होने का जमकर स्वागत भी किया। माता की सदाव्रत लंगर में तीन समय का भोजन, सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन श्रद्धालुओं को परोसा जाता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन माता के सदाव्रत लंगर में भोजन ग्रहण करते हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस बार लंगर थालियों की बजाय डिस्पोजल प्लेट में परोसा जा रहा है। ताकि कोविड-19 नियमों का पालन हो सके और श्रद्धालु आराम से माता का भंडारा भी ग्रहण कर सके। चंडीगढ़ और पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि माताजी का सदाव्रत लंगर उन्होंने ग्रहण किया है। बहुत ही स्वादिष्ट होता है माता जी का यह प्रसाद और हर श्रद्धालुओं की इच्छा होती है कि वे मां के दरबार में माता जी का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि लंगर बहुत ही साफ-सुथरे ढंग से बनाया गया है, माता रानी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News