सैंज-आनी NH पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से चलती कार पर पत्थर गिरने से उड़े परखच्चे

Monday, Oct 09, 2017 - 12:36 PM (IST)

कुल्लू: कुल्लू के सैंज-आनी एनएच-305 पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां लूहरी के पास कोटनाला में चलती कार में एक पत्थर गिर गया, जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को बड़ी मशक्त से कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि लूहरी-झाउंटी के बीच सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार यह कार पीसीसी आनी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ठाकुर की बताई जा रही है। पत्थर गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए है।