ग्रामीण डाक सेवकों का प्रदर्शन जारी, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Friday, Dec 21, 2018 - 10:34 PM (IST)

ज्वाली/कांगड़ा (संजीव/किशोर): अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक यूनियन कांगड़ा की शाखा ज्वाली द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने किया। यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगें 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, कर्मियों को पक्का करना तथा ग्रैच्युटी को डेढ़ लाख की बजाय 5 लाख करना मुख्य मांगों में शामिल है।

वहीं अखिल भारतीय डाक सेवक कांगड़ा यूनियन की कांगड़ा शाखा के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में खुले डाकखानों में सेवारत डाक सेवक की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।

Vijay