यहां 15 वर्षों से दीये के सहारे कट रही रातें, प्रशासन नहीं ले रहा सुध(Video)

Monday, Nov 05, 2018 - 02:11 PM (IST)

सिरमौर(रोबिन) : सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्र भूजोण पंचायत में बिजली की लो वोल्टेज से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कुछ घरेलू कार्य में में भी दिक्कते अा रही है। लोगों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से वह दीये के सहारे गुजारा कर रहे है। उनका कहना है कि इस समस्या को हल करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी विभाग के सभी अधिकारियों से गुहार लगाई है। लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं कर रहा। सभी अधिकारी बहाने बाजी करते थे। वहीं जनमंच के दौरान स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर के समक्ष रखा है। जिसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों को लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के सख्त आदेश दिए है। 


 

 

kirti