धावक सुनील शर्मा को भारतीय टीम में मिली जगह, अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप में बहाएंगे पसीना

Sunday, Oct 28, 2018 - 12:05 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र से तालुक रखने वाले अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा को भारतीय टीम में जगह मिली है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दिसम्बर 2018 में आयोजित हो जा रही एशिया अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है जिसमें सुनील शर्मा को भी स्थान दिया गया है। एशिया अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप आगामी 1 व 2 दिसंबर को चीन के ताइवान में आयोजित होने जा रही है जिसके लिए 12 सदस्य भारतीय टीम गठित की गई है। जिसमें सुनील शर्मा का नाम शामिल है। सुनील शर्मा को देश के सबसे बेहतरीन क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर आंका गया है। जिसे लेकर सुनील शर्मा बेहद उत्साहित है। 24 घंटे की स्टेडियम रन में करीब 14 देशों के लोग हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम में 6 महिला व 6 पुरूष खिलाड़ी शामिल है।


भारतीय टीम का हिस्सा बनने वाले अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा हिमाचल के पहले धावक है। वहीं सुनील ने यह भी कहा कि हिमाचल में भी अब अल्ट्रा मैराथन दौड़ को लेकर युवाओं में उत्साह है और उम्मीद है कि हिमाचल में नए अल्ट्रा मैराथन धावक सामने आएंगे। उनके नाम पहले भी कहीं मुकाम हासिल है। शर्मा ने चैरिटी रन कर कई गरीब लोगों की जाने बचाई है। सुनील शर्मा जल संरक्षण के सन्देश को लेकर चंडीगढ़ से रेणुका जी तक व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश को लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक की दौड़ लगा चुके हैं। वहीं ग्रेट इंडिया रन के दौरान भी सुनील शर्मा सुर्खियों में आए थे। उम्मीद है कि चीन में आयोजित होने जा रही इस चैंपियनशिप में सुनील शर्मा सूबे का नाम रोशन करेंगे।

Ekta