आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने दलाई लामा से की मुलाकात
punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 12:04 PM (IST)

कांगड़ा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने धर्मगुरु दलाई लामा से भेंट की। दोनों शख्सियतों के बीच लंबी मंत्रणा चली। बताया जा रहा है दोनों के बीच बंद कमरे में 40 से 50 मिनट तक बातचीत हुई। कोरोना महामारी सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। विश्व शांति व जनकल्याण के लिए यह भेंट हुई, जिसमें विश्व शांति पर चर्चा हुई। दलाई लामा से मुलाकात के बाद मोहन भागवत 11 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली लौट गए। कांगड़ा जिला के पांच दिवसीय दौरे से लौटने से पहले सोमवार सुबह उन्होंने धर्मगुरु से लंबी मुलाकात की। दलाई लामा से भेंट करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक कांगड़ा से कड़ी सुरक्षा में मैक्लोडगंज के लिए रवाना हुए।