RSS ने ऊना में मनाया स्थापना दिवस, कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए दिग्गज नेता (Watch Pics)

Friday, Oct 19, 2018 - 03:22 PM (IST)

ऊना (अमित): विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 93वें स्थापना दिवस पर स्वंयसेवकों ने ऊना में शस्त्र पूजन, झंडा वंदन, प्रार्थना और पथ संचालन कर स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संघ की एकजुटता देखते ही बन रही थी।

कार्यक्रम में बीजेपी का संघ के प्रति निष्ठा का प्रमाण इसी बात से दिखता है कि इसमें कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, भाजपा विधायक राजेश ठाकुर, बलबीर चौधरी और हिमाचल सरकार में नवनियुक्त हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा और उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार सहित कई दिग्गज एक साधारण से कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए।

आर.एस.एस. के जिला प्रचारक दीपक शर्मा ने कहा कि वर्ष 1925 से संघ का लक्ष्य भारत को परम वैभव की ओर ले जाना है।

Vijay