राष्ट्र के निर्माण के लिए RSS एक बड़ी कड़ी : शांता कुमार

Saturday, Oct 20, 2018 - 04:48 PM (IST)

पपरोला (गौरव) : राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए आरएसएस बहुत बड़ी कड़ी है व भाजपा भी उसी तर्ज पर काम कर रही है। यह बात शनिवार को बैजनाथ में 2 दिवसीय आवासीय शिविर के समापन पर कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार ने कही। उनहोंने कहा कि 2014 में हुए लोकसभा चुनावों से ज्यादा महत्वपूर्ण इस बार के चुनाव रहेंगे, जिसके लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम से ही देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को इस बार ज्यादा मत मिलेंगे। कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। योजनाओं व बजट में कोई कमी नहीं है, लेकिन योजनाओं को सफल होने के लिए अभी और समय की जरूरत है। कहा कि इन योजनाओं का लाभ तभी होगा जब भाजपा का हर कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भाजपा मंडलाध्यक्ष कर्ण जंबाल की तारीफ  की व कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बैजनाथ में इस बार विस चुनावों व पिछली बार लोकसभा में भी भारी जीत दिलवाई थी।

Jinesh Kumar