चम्बा में महिलाओं के हाथों होगी 157 पंचायतों की कमान

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 09:51 PM (IST)

चम्बा (काकू चौहान): जिला चम्बा में महिलाओं के हाथ में पंचायतों की कमान होगी। पंचायती राज चुनावों में इस बार 51 प्रतिशत से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिले की कुल 309 पंचायतें हैं। इनमें से 157 पंचायतों में प्रधान पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है जबकि 152 सीटों पर ही पुरुष उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। इसमें भटियात की कुल 70 पंचायतों में से 35 सीटें महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। इसके अलावा पांगी की 19 में से 10, सलूणी की 44 में से 22, भरमौर की 31 में से 16, मैहला की 47 में से 24 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह चम्बा की 45 में से 23 और तीसा की 53 पंचायतों में से 27 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पंचायती राज चुनावों का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही चुनावों का बिगुल बज गया है। डीसी दुनी चंद राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायती राज चुनावों के लिए सभी पंचायतों, बीडीसी व जिला परिषद वार्ड के लिए रोस्टर जारी कर दिया है।

जिला परिषद के 9 पदों पर भी महिलाओं का कब्जा

जिला परिषद के आधे पदों पर भी महिलाओं का कब्जा रहेगा। चम्बा में जिला परिषद के 18 वार्ड हैं। इसमें से नौ पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा इस बार जिला परिषद चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

4 महिलाएं बनेंगी बीडीसी अध्यक्ष

चम्बा में पंचायत समिति अध्यक्ष पद अनारक्षित है। पांगी एसटी महिला के लिए आरक्षित है। भरमौर में अनुसूचित जनजाति के लिए, मैहला में अनुसूचित जाति महिला, तीसा में महिला के लिए, सलूणी में महिला के लिए तथा भटियात में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पंचायत समिति के 28 वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

पंचायत समिति सलूणी

पंचायत समिति सलूणी के पंचायत समिति वार्ड पंझेई, भड़ेला, डियूर, ब्याणा, सेरी, मौड़ा में (महिला), सलूणी, नडल व सनूह में (एस.सी. महिला), मंजीर, सियूला, पुखरी, करवाल, ब्रंगाल, सिमणी व डांड (अनारक्षित), भलेई व किहार (एससी) तथा भांदल (एसटी महिला) के लिए आरक्षित हैं।

पंचायत समिति चम्बा

पंचायत समिति चम्बा के वार्ड चकलू व दुलाहर (एससी), द्रड्डा, भनौता व पुखरी (एससी महिला), हरिपुर व प्राहनवी (एसटी), मसरूंड व सिढकुंड (एससी महिला), कोहलड़ी, सरोल, पलहुईं व साहो (महिला), चंबी, प्रोथा, उदयपुर, सिंग्गी तथा रूपणी (अनारक्षित) हैं।

पंचायत समिति मैहला

पंचायत समिति मैहला के वार्ड कीड़ी, सराहन, छतराड़ी, बख्तपुर व रठियार (अनारक्षित), बाट, राड़ी व पियुहरा (अनुसूचित जनजाति महिला), करियां, कुठेहड़ व बलोठ (एसटी), रजेरा, बकाण, गुराड़, गैहरा व फागड़ी, कपाहड़ा (महिला), किलोड़ व मैहला (एससी) के लिए आरक्षित हैं।

पंचायत समिति भरमौर

पंचायत समिति भरमौर के वार्ड गरोला, हड़सर, होली, चन्हौता, भरमौर व सचुईं (एससी), चोबिया, नायग्रा, सियूंर, दुर्गेठी, तुंदाह व पूलन (एसटी महिला), कुलेठ (एससी), जगत (महिला), खणी (एससी महिला) के लिए आरक्षित हैं।

पंचायत समिति तीसा

पंचायत समिति तीसा के वार्ड सनवाल, लेसुईं व चोली (एससी महिला), थनेईकोठी, कुठेहड़ बुधौड़ा, घुलेई, जुंगरा, चिल्ली संतेवा तथा भराड़ा (अनारक्षित), बोंदेड़ी, बैरागढ़, खुशनगरी, चरड़ा व बणंतर (महिला), तीसा दो तथा चरोड़ी (एससी), चांजू (एसटी), जसौरगढ़ (एसटी महिला) तथा चोली (एससी महिला) के लिए आरक्षित हैं।

पंचायत समिति भटियात

पंचायत समिति भटियात के वार्ड मनोला, जियुंता, खरगट, मोतला, गरनोटा व कथेट (महिला), रूलियाणी, ओसल, बनेट व रायपुर (एसटी), काहरी व बिन्ना (अनुसूचित जाति), साडल, बलाणा, सिहुंता, होबार तथा शेरपुर (एसटी महिला), समोट व हटली (अन्य पिछड़ा वर्ग), जोलना, गाहर, चलामा, नैनीखड्ड, बैली, मेल, समलेऊ व बगढार (अनारक्षित), बनीखेत, ककीरा जरेई, टुंडी, (अनुसूचित जाति महिला) के लिए आरक्षित हैं।

पंचायत समिति पांगी

पंचायत समिति पांगी के वार्ड सुराल, लुज, करयास, हुडान भटौरी, कोठी क्रियूणी, साच तथा सेचू (एसटी), धरवास, करेल, फिंडरू, कुमार, साहली, रेई तथा पुर्थी (एसटी महिला), किलाड़ (एससी महिला) के लिए आरक्षित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News