रोहतांग सुरंग का दौरा करने पहुंचे ये BRO अधिकारी, जानिए क्या दिए निर्देश

Sunday, Sep 03, 2017 - 01:55 PM (IST)

मनाली: दुनिया की सबसे ऊंची रोहतांग सुरंग का मनाली बीआरओ के ज्वाइंट सेकेटरी भरत खेड़ा ने रोहतांग सुरंग का दौरा किया। उन्होंने रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और साऊथ पोर्टल का दौरा कर सुरंग की खुदाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बी.आर.ओ. के अधिकारियों संग बैठक की और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुरंग के निर्माण कार्य में उन्होंने संतोष जताया और सुरंग के दोनों छोर को जल्द जोड़ने की बात कही। खेड़ा ने कहा कि बी.आर.ओ. सुरंग निर्माण कार्य में गंभीर है और समय पर सुरंग देश को समर्पित करने के प्रयास कर रहा है। 


बी.आर.ओ. कंपनी की कर रहा हरसंभव मदद
बी.आर.ओ. रोहतांग सुरंग के चीफ  इंजीनियर कर्नल एन.एम. चन्द्र राणा ने बताया कि 8800 मीटर लम्बी रोहतांग सुरंग की खुदाई का कार्य मात्र 280 मीटर शेष रह गया है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर महीने में सुरंग के दोनों छोर जोड़ दिए जाएंगे। इस साल सॢदयों में भी लाहौल की ओर सुरंग का कार्य जारी रहेगा। चीफ इंजीनियर ने कहा कि सुरंग के डिजाइन का कार्य देख रही स्मेक कम्पनी सहित निर्माण कार्य कर रही स्ट्रॉबेग एफकॉन कम्पनी के हौसले बुलंद हैं और बी.आर.ओ. भी कंपनी की हरसंभव मदद कर रहा है। उन्होंने स्मेक कम्पनी के माइकल केस्टनर के योगदान की सराहना की। लैफिनैंट कर्नल परीक्षित मेहरा ने खेडा को सुरंग की तकनीक गतिविधि से अवगत करवाया। इस दौरान बी.आर.ओ. के समस्त अधिकारियों सहित स्मेक और स्ट्रॉबेग एफकॉन कम्पनी के अधिकारी उपस्थित रहे।