रोहतांग सुरंग हिमाचल प्रदेश के लिए अटल की बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 12:34 PM (IST)

मनाली/शिमला (सोनू/ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि लाहौल-स्पीति में करोड़ों की लागत से बनी रोहतांग सुरंग हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि यह सुरंग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मनाली में आयोजित अटल स्मृति-2019 समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि देने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल (शिमला)पहुंचे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, सक्षम गुडिय़ा बोर्ड की अध्यक्ष रुपा शर्मा, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, महापौर कुसुम सदरेट और मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. महेंद्र धर्माणी सहित अन्य पार्टी नेता भी इस अवसर पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री मनाली में वीडियो कांफ्रेंसिंग से कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को कुल्लू-मनाली सहित पूरा प्रदेश याद रखेगा। उन्होंने कहा कि मनाली में 40 लाख रुपए की लागत से अटल जी की भव्य मूॢत बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का महान व्यक्तित्व और उनके आदर्श आने वाली पीढिय़ों को भी सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इसके लिए उनकी स्मृतियों, संस्मरणों, ऐतिहासिक निर्णयों और उपलब्धियों को संजोने की आवश्यकता है। मनाली में उनका घर होने के चलते विशेषकर मनाली में उनकी स्मृतियों को संजोया जाएगा। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए । शुक्रवार को वाजपेयी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल से जुड़ी हर स्मृति को संजोया जाएगा। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस कार्यक्रम में न पहुंचने पर गोविंद सिंह ठाकुर ने इसकी अध्यक्षता की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News