रोहतांग दर्रे की बहाली में जुटा BRO, महज 4 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाना शेष(Video)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 12:30 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): रोहतांग दर्रे की बहाली को लेकर बी.आर.ओ. ने जहां एक बार फिर युद्ध स्तर पर दर्रे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है, अब महज 4 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाना शेष बची है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मौसम ने बी.आर.ओ. का साथ दिया तो मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया जाएगा। बी.आर.ओ. के कमांडर कर्नल उमा शंकर का कहना है कि रोहतांग दर्रे की बहाली में जुटे सीमा सड़क संगठन के जवानों को इस बार हिमखंड का भी सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बी.आर.ओ. अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहा है कि रोहतांग दर्रे को मंगलवार दोपहर बाद तक बहाल कर दिया जाए। उल्लेखनीय है कि रोहतांग दर्रे के बंद होने के बाद जहां लाहौल के लोगों की आवाजाही रोहतांग टनल से करवाई जा रही है, वहीं टनल से एच.आर.टी.सी. की बस सेवा भी शुरू कर दी है। लिहाजा लोगों को जहां लाहौल आने-जाने के लिए प्रशासन के पास आवेदन करना पड़ रहा है, वहीं दर्रे के बहाल होने के बाद लाहौल आसानी से पहुंचा जा सकता है। बी.आर.ओ. ने 2 टीमों को दर्रे की बहाली में लगा रखा है। जवान माइनस डिग्री तापमान में भी देर रात तक रोहतांग दर्रे से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News