नदी में महिला व बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 07:06 PM (IST)

रोहड़ू (कुठियाला): रोहड़ू में महिला व बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पब्बर नदी में कोई शव पड़ा है। पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि नदी में एक महिला तथा बच्चे के शव पानी में पड़े हैं। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष लग रही है, जबकि बच्चे की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, परंतु समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वहीं पब्बर नदी में इस तरह महिला व बच्चे के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। डी.एस.पी. रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News