183 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा

Tuesday, Feb 28, 2017 - 12:43 AM (IST)

रोहड़ू : चरस तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी है तथा सोमवार को पुलिस ने रोहड़ू बाजार में एक चरस तस्कर को 183 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। डी.एस.पी. रोहड़ू कमल कांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रोहड़ू बाजार में मीट मार्कीट के समीप पुलिस को एक व्यक्ति विनय कुमार पुत्र लालदास निवासी भूठ पर जब शक हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। पुलिस को विनय कुमार से 183 ग्राम चरस बरामद हुई। ज्ञातव्य है कि पुलिस इससे पहले भी रोहड़ू व चडग़ांव क्षेत्र में चरस के कई मामले पकड़ चुकी है तथा चरस तस्करों पर शिकंजा कसती जा रही है। डी.एस.पी. मदन कांत शर्मा ने बताया कि चरस तस्करों व नशे के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी विनय कुमार के खिलाफ पुलिस ने एन.डी.पी.ए. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।