चंडीगढ़-मनाली NH पर चलते ट्राले पर गिरी चट्टान, ऐसे बची 5 लोगों की जिंदगी (Video)

Friday, Aug 09, 2019 - 12:51 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर कुल्लू के बीच बनाला में गुरुवार देर रात ट्राले पर पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिर गई। हादसे में ट्राला चालक को हल्‍की चोटें आई हैं, जबकि अन्‍य सवार 4 लोग सुरक्षित है। चट्टान गिरने से ट्राला क्षतिग्रस्‍त हुआ है। फोरलेन रोड निर्माण के चलते पहाड़ियों की कटिंग चल रही है। दरअसल चट्टान ट्राले के पिछले हिस्से पर गिरी। इस वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Ekta