रोहतांग मार्ग बहाल करने में जुटे डोजर पर गिरी चट्टान, बाल-बाल बचा चालक

Saturday, Feb 22, 2020 - 09:39 PM (IST)

मनाली (सोनू): मनाली रोहतांग सड़क मार्ग बहाली में जुटे बीआरओ के डोजर पर अचानक बड़ी चट्टान गिर गई। डोजर चालक बीआरओ जवान हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गया। बता दें कि बीआरओ 70 आरसीसी के जवान मनाली-लेह मार्ग बहाली को अंजाम देते हुए रोहतांग की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार को शाम के समय बीआरओ जवान सड़क बहाली में व्यस्त था कि अचानक पहाड़ी से चट्टान खिसक कर डोजर पर आ गिरी।

डोजर चालक ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी जान तो बचा ली लेकिन डोजर चट्टान की चपेट में आ गया है। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि 70 आरसीसी के जवान मनाली-लेह मार्ग बहाली को अंजाम देते हुए रोहतांग मार्ग की ओर रुख किया हुआ है। उन्होंने बताया कि एक चट्टान डोजर के उपर गिर गई, जिससे डोजर को नुक्सान पहुंचा है लेकिन चालक सुरक्षित है।

Vijay