महिला के गले पर चाकू रखकर लूटे 20 हजार, बच्चा उठाने की कोशिश

Wednesday, Sep 04, 2019 - 10:53 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब के देवी नगर में बुधवार को चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे के करीब एक घर में 2 युवक घुसे और उनमें से एक ने महिला के गले पर चाकू रखा व दूसरे ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वे महिला का बच्चा उठाकर वहां से भागने लगे, जिस पर महिला ने एक युवक को टांगों से पकड़ लिया, जिससे वह भागने में असमर्थ रहा। महिला की बहादुरी देख युवक बच्चे को वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए।

महिला के इलाज के लिए रखे थे रुपए

बताया जा रहा है कि महिला का चंडीगढ़ पी.जी.आई. में इलाज करवाना था, जिसके लिए घर में 20 हजार रुपए रखे हुए थे, जिन्हें युवक लेकर भाग खड़े हुए। इसके बाद महिला का पति घर में पहुंचा और उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है।

पांवटा में चोरी व लूटपाट की घटनाएं आम

वहीं स्थानीय सामाजिक कार्यकत्र्ता समीर शर्मा ने बताया कि आए दिन पांवटा साहिब में चोरी व लूटपाट आम बात हो गई है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो यहां के लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि पांवटा साहिब में आए दिन चोरी व लूटपाट की घटनाएं आम होती जा रही हंै। बहरहाल इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Vijay