अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Thursday, Nov 28, 2019 - 11:48 AM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादास पुलिस थाना अंब के तहत करलूही के समीप हुआ। जहां अंब के करलुही पुल पर एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक टक्कर मार कर भाग गया। वहीं बाइक चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

kirti