पिंजौर में सड़क हादसा: कर्मचारियों से भरी निजी बस पलटी, हादसे में 35 घायल

Thursday, Feb 07, 2019 - 11:13 AM (IST)

 

बद्दी: सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की एक निजी फार्मा फैक्ट्री की बस पिंजौर के पास चरनिया में कर्मचारियों सहित पलट गई। हादसे में 35 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह निजी बस जीरकपुर में चल रही एक पार्टी से वापिस नालागढ़ की ओर आ रही थी। जैसे ही बस पिंजोर के चरनिया के पास पहुंची तो ट्रक की चपेट में आने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Ekta