सड़क हादसा: शिमला से चंडीगढ़ जा रही वोल्वो बस पलटी, 13 यात्री घायल(Video)

Sunday, Dec 08, 2019 - 10:58 AM (IST)

कंडाघाट (पाल): शनिवार देर सायं कालका-शिमला एन.एच.-5 पर कंडाघाट के पास शिमला से चंडीगढ़ जा रही सी.टी.यू. की वोल्वो बस (नंबर सी.एच. 01 जी.ए. 1453) सड़क पर ही पलट गई। इस कारण बस में करीब 30 लोग सवार थे जिनमें से 13 घायल हो गए। इसमें से एक घायल युवक सिकंद (21) को कंडाघाट अस्पताल में उपचार देने के बाद शिमला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। कुछ घायलों को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया तो कुछ को शिमला अस्पताल भेजा गया है।

इस घटना में अधिकतर सवारियों को मुंह, पांव व सिर में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी. सोलन योगेश दत्त जोशी ने मौके का जायजा लिया। कंडाघाट अस्पताल में 12 घायलों को उपचार के लिए लाया गया है। डी.एस.पी. ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। घायलों की सूची घायलों में महेश (22), सुमन (24), राकेश (46), शम्भू (41), अक्षय (25), देवकी नंदन (38), पवन (41), केशव (24), संतोष कुमार (40), मेघा (21), राजीव (49) व सिकंद (21) शामिल हैं।


 

kirti