चंबा में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

Monday, Nov 04, 2019 - 01:16 PM (IST)

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा सोमवार सुबह चंबा के तीसा मार्ग पर कल्हेल नामक स्थान पर एक कार के साथ हुआ। जोकि अनियत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का जायजा लिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल पुलिस हादसे की वजह जानने में जुट गई है और हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों से इसकी वजह जानने की कोशिश कर रही हैं।

kirti