सुंदरनगर के बाद ऊना में दर्दनाक हादसा, एक को मिली मौत- दूसरा घायल

Monday, Oct 07, 2019 - 10:53 AM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। जिससे युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान सुधीर कुमार पुत्र सेखो महतो निवासी जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। हादसा बीती रात पुलिस थाना ऊना के तहत बसाल में हुआ।

जानकारी के अनुसार सुधीर व उसका साथी चंदन बाइक पर सवार होकर बसाल के समीप जा रहा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बाइक चालक सुधीर की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा चंदन गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा किन कारणों से पेश आया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
 

kirti